सिकंदरपुर क्षेत्र के खरीद-दरौली पीपा पुल स्थित रेत में फंसी कार।
- फोटो : BALLIA
सिकंदरपुर। उत्तर प्रदेश और बिहार को जोड़ने वाले क्षेत्र खरीद एवं दरौली घाटों के मध्य सरयू नदी पर बने पीपे के पुल पर कई दिनों से जाम लग रहा है। पुल की लकड़ियां खिसकने से बड़े हादसे की भी आशंका बन गई है।
जाम के कारण उसमें फंसे वाहनों में बैठे यात्री भूख व प्यास से बेहाल हो जाते हैं। जाम में फंसे लोगों में बाद हाथापाई तक की नौबत आ जाती है। आश्चर्य यह कि जाम की स्थिति व नागरिकों को हो रही कठिनाई से अवगत होते हुए भी न तो लोकनिर्माण विभाग का कोई भी अधिकारी स्थिति की जानकारी करने के लिए अब तक मौके पर नहीं आया। पुलिस प्रशासन भी जाम समाप्ति के लिए कोई प्रयास नहीं कर रहा है। मंगलवार और बुधवार को चार घंटे तक लोग जाम में फंसे रहे। वाहनों के आगमन की अधिकता के चलते पुल और उसके दोनों तरफ के मार्गों पर सोमवार को अपराह्न तीन बजे अचानक जाम लगना शुरू हो गया, जो वाहनों के आते जाने से बढ़ता ही गया। रात आठ बजे यातायात सामान हो पाया।