फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल पंप कर्मियों को असलहे के बल पर लूटा

Thu, 31 Mar 2016 12:31 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
पेट्रोल पंप कर्मियों से लूट
विज्ञापन
फेफना थाना क्षेत्र के एकवारी गांव के पास स्थित पेट्रोल पंप (देवी शक्ति फ्यूल) पर मंगलवार की रात बाइक सवार हथियारबंद बदमाशों ने कर्मचारियों को मारपीट कर लूटपाट की। इसके बाद बेखौफ बदमाश हथियार लहराते हुए भाग निकले। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे फेफना थानाध्यक्ष ने कर्मचारियों से गहन पूछताछ की। साथ ही एक कर्मचारी का मोबाइल भी अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन


उधर घटना के बाद पेट्रोल पंप संचालक संजीव कुमार वर्मा ने अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध थाने में तहरीर दे दी है। जिसके बाद पुलिस छानबीन में जुट गई।
थाना क्षेत्र के एकवारी गांव के  पास संजीव कुमार वर्मा का देवी शक्ति फ्यूल पेट्रोल पंप है। मंगलवार की शाम पंप पर दुबहर निवासी सेल्समैन अरविंद गुप्ता, मदन यादव तथा चंदन ड्यूटी पर तैनात थे।

इसी बीच गड़वार की ओर से अपाची बाइक पर सवार तीन सशस्त्र बदमाश पेट्रोल पंप पर मंगलवार को देर रात पहुंचे। उन्होंने पहले कर्मचारियों से 500 रुपये का पेट्रोल भरवाया। इसके बाद कनपटी पर रिवाल्वर तान दी। इसका विरोध करने पर कर्मचारियों को मारा-पीटा और पास में मौजूद लगभग 20 हजार रुपया लूटकर फरार हो गए।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने घटना की सूचना तत्काल अपने मालिक संजीव कुमार वर्मा को दी।


इसके बाद मालिक ने 100 नंबर पर डायल कर पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कर्मचारियों से पूछताछ की और उनमें से एक की मोबाइल साथ लेकर चले आए। लूट की घटना के बाद पुलिस ने पूरे इलाके की नाकेबंदी कर आधी रात तक जगह-जगह छापेमारी कर लुटेरों की खोजबीन में जुटी रही। हालांकि दूसरे दिन तक लुटेरों का कहीं सुराग नहीं मिल सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें