फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन वितरण न होने पर किया हंगामा

Thu, 31 Mar 2016 12:24 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
विकास खंड बैरिया के ग्रामसभा बलिहार में फरवरी का राशन वितरण न होने से कार्डधारकों ने बुधवार को कोटेदार के दरवाजे पर पहुंच गए और जमकर हंगामा किया। साथ ही इसकी शिकायत उपजिलाधिकारी बैरिया देवेश कुमार गुप्ता से की। जिस पर उपजिलाधिकारी ने राशन वितरण अबतक न होने के कारण कोटेदार के विरुद्ध एक सप्ताह के अंदर नियमानुसार कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। एसडीएम द्वारा कार्रवाई के आश्वासन के बाद हंगामा बंद हुआ।
विज्ञापन


बलिहार स्थित नवलाखो देवी राजकीय सस्ते गल्ले की दूकान पर बुधवार को कार्डधारकों ने फरवरी माह का राशन अबतक वितरण न होने पर जमकर हंगामा किया। इस दौरान कोटेदार के साथ कई बार नोकझोंक भी हुई, कार्डधारकों का आरोप है कि मार्च माह भी बीतने रहा है। लेकिन फरवरी माह के 402 सफेद कार्डधारकों को राशन नहीं दिया गया है। वहीं कोटेदार नवलाखो देवी का कहना है कि कार्डधारकों की मांग है कि पुराने नियमों के तहत राशन का वितरण किया जाए।


कार्डधारक फिरोज, सोनू दूबे, महेंद्र यादव, गुड्डू कुमार, धर्मेंद्र राम, राजू राम, राजबलि गोंड, शंकर गोंड, शिवकुमार यादव, सुरेंद्र, बहादुर आदि का कहना है कि जिस सूची पर राशन का उठान हुआ है। उसी के तहत वितरण किया जाए। उसके बाद कार्डधारकों ने दूरभाष पर एसडीएम बैरिया को मामले से अवगत कराया। जिस पर एसडीएम ने प्रधान और कोटेदार को दो दिन के अंदर हर हाल में राशन वितरण कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


इस बावत उपजिलाधिकारी देवेश कुमार गुप्ता ने बताया कि अब तक राशन का वितरण क्यों नहीं किया गया। मामले की जांच कराई जाएगी। कोटेदार को एक अप्रैल को राशन वितरण करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें