फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलवामा हमला भाजपा की साजिश : सनातन पांडेय

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। सपा के बलिया लोकसभा क्षेत्र के सांसद सनातन पांडेय ने पुलवामा हमले को भाजपा की साजिश बताया। इनका एक वीडियाे वायरल हो रहा है। यह वीडियो 31 दिसंबर को बापू भवन टाउन हाॅल में एसआईआर को लेकर सपा की बैठक का है। इसमें उन्होंने बीजेपी पर लगाया ये आरोप लगाया है।
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि भाजपा 2014 के चुनाव में किए वादों को पूरा नहीं कर पाई थी, इसलिए साजिश कर 2019 के लोकसभा चुनाव को जीतने के लिए पुलवामा हमला कराया। हालांकि उन्होंने इसे निजी बयान बताया है। कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में माहौल बीजेपी के पक्ष में नहीं था। लोग बीजेपी को हटाकर कांग्रेस और अन्य सहयोगी दलों की सरकार बनाना चाहते थे लेकिन पुलवामा हमले के बाद समीकरण बदल गए। कहा कि बीजेपी को किसानों, नौजवानों और व्यापारियों की समस्याओं से कोई मतलब नहीं है। उन्हें देश सीमाओं की सुरक्षा या देश की दशा-दिशा से कोई लेना देना नहीं है, वे बस यही चाहते हैं कि भारत में हिंदू-मुस्लिम के बीच खाई बढ़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें