फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: नई उम्मीद के साथ नव वर्ष का स्वागत, पिकनिक स्पाॅट पर उमड़ी भीड़

विज्ञापन
नववर्ष पर जनेश्वर मिश्र पार्क में उमड़ी युवक-युवतियों की भीड़।संवाद
विज्ञापन
बलिया। नए साल 2026 का स्वागत नई उम्मीद व जोश के साथ हर किसी ने किया। सुबह कोहरे व सर्द हवाओं के बाद दिन सूर्यदेव के दर्शन होते ही लोगों का उत्साह दोगुना हो गया। दिन भर खिली धूप ने नए साल के उत्साह को और भी आनंदित कर दिया। इसके चलते लोगों ने पहली जनवरी और मौसम दोनों को लुत्फ लिया। शहर के करीब जीराबस्ती जनेश्वर मिश्र पार्क, सुरहाताल व चंद्रशेखर उद्यान में एक लाख से अधिक लोग पहुंचे। रात के 12 बजे से हैप्पी न्यू ईयर की बधाई का दौर शुरू हो गया। अधिकांश लोगों ने मोबाइल से मेसेज भेजकर नए साल की बधाई दी। सुबह होते ही लोग तैयार होकर सीधे शिवालय व देवी मंदिर पहुंचे और दर्शन पूजन किया। धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं की काफी भीड़ दिखी। दिन चढ़ने के साथ ही पिकनिक स्पॉट पर पहुंच कर युवाओं ने जमकर धमाल मचाया। नए साल को लेकर सभी वर्ग और समुदाय के लोग उत्साहित थे।
विज्ञापन

शहर से सटे जीराबस्ती स्थित जनेश्वर मिश्र पार्क, चंद्रशेखर उद्यान व बसंतपुर शहीद पार्क में परिवार संग पहुंच कर लोगों ने जमकर मस्ती की। बच्चे ने झूला, हाथ के पेट से निकलने व उछल कूद मचाने में लगे रहे। महिलाएं सेल्पी व खाने-पीने में, तो युवा डीजे की धुन पर थिरकने में मस्त था। आलम यह था कि जाम की वजह से देवकली से वन बिहार जाने वाले मार्ग पर पुलिस बल वाहनों को रोक दे रही थी, जिसके चलते लोगों को दो किमी तक की दूर तय करनी पड़ रही थी। पिकनिक स्पाटो पर लोगों के पहुंचने से सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। सरकारी दफ्तर खुले तो रहे, लेकिन अधिकारी व कर्मचारी एक दूसरे को हैप्पी न्यू ईयर की बधाई देते रहे। प्रशासन ने भीड़ को देखते हुए पिकनिक स्पॉट से लेकर धार्मिक स्थलों तक सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए थे। जगह-जगह पर पुलिस के जवान तैनात थे। साथ ही साथ पुलिस की पेट्रोलिंग भी होती रही।
मंदिरों में पहुंच लोगों ने की नए साल की शुरुआत
शहर के बाबा बालेश्वर सहित देवी मंदिरों में मत्था टेक हर किसी ने नए साल की शुरुआत की। बाबा बालेश्वर मंदिर में बाबा के दर्शन-पूजन के लिए लंबी कतार सुबह से ही लगी रही। लोगों को एक से दो घंटे तक अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। बाबा बालेश्वर मंदिर में भोर से ही लोग गंगा स्नान करने के बाद दर्शन पूजन किए। महिला व पुरुष की अगल-अलग कतार लगी रही। साथ ही उजियार मां मंगला भवानी, ब्रह्माईन में ब्रह्माणी देवी व कपूरी कपिलेश्वर मंदिर में दर्शन पूजन कर लोगों ने दिन की शुरुआत की। वहीं, हाल मां ब्रह्मणी देवी, मंगला भवानी व कपिलेश्वर मंदिरों में था। परिवार संग पहुंच कर लोगों ने दर्शन-पूजन किया।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर छाया हैप्पी न्यू ईयर

सोशल मीडिया पर नए साल को लेकर उल्लास दिखा। हर कोई वाट्सअप, फेसबुक, एक्स, इस्ट्राग्राम से एक-दूसरे को नए साल की बधाइयां भेजी। फोन व वीडियो कॉलिंग का भी दौर चलता रहा। लोगों ने अपनी करीबियों को वीडियो काल कर खुशी का इजहार किया।
कोहरा व ठंड पर भारी पड़ा आस्था, गंगा की रेती पर मनाया पिकनिक
नरहीं। कोहरा और ठंड पर भारी पड़ा आस्था का सैलाब बृहस्पतिवार को नववर्ष मंगलमय कामना के लिए कोरंटाडीह पुलिस के पास स्थित प्रसिद्ध मां मंगला भवानी मंदिर पर सुबह से लेकर शाम तक लाखों श्रद्धालुओं ने माता के दरबार में दर्शन पूजन कर मत्था टेका बच्चों ने झूले का लुत्फ उठाया। हजारों की संख्या में लोगों ने गंगा की रेती पर पिकनिक मनाया। प्रसिद्ध मां मंगला भवानी मंदिर पर बिहार गाजीपुर और बलिया के श्रद्धालुओं का जमावड़ा सुबह पांच बजे से लगना शुरू हुआ और शाम तक जारी रहा। दर्शन पूजन करने के बाद मत्था टेका बक्सर पीपरपाती रोड निवासी अंशा देवी ज्योति कुमारी ने बताया कि स्टीमर से उजियार घाट उतरने के बाद दो किलोमीटर पैदल चलना पड़ा, क्योंकि उजियार तिराहे पर बैरिकेडिंग कर दिया गया था। मंदिर परिसर में चार घंटे लाइन में लगने के बाद माता का दर्शन हुआ। पिकनिक मनाने की तैयारी थी लेकिन काफी देर होने के बाद पिकनिक का कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया। इसके बावजूद भी हजारों की संख्या में लोग गंगा नदी में नाव व गंगा की रेती में पिकनिक मनाया। गंगा नदी में दोनों तरफ से बड़े पैमाने पर नावों का परिचालन हुआ। शाम चार बजे तक एक लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन पूजन कर चुके थे।
भरौली गोलंबर पर भारी वाहनों रोक से आरा एनएच पर लगा 30 किमी तक जाम
नरही। भरौली गोलम्बर पर भारी वाहनों के रोक के कारण बक्सर आरा एनएच 922 पर 30 किलोमीटर तक ट्रकों का जाम लगा है। गाजीपुर मार्ग पर कोटवा नारायणपुर के आगे से 20 किलोमीटर तक कतार लगी है।
नये साल पर पुलिस ने चाक चौबंद व्यवस्था किया था जिससे एनएच 31 पर जाम नहीं लगा। भरौली गोलम्बर से गाजीपुर मार्ग पर ट्रकों का परिचालन रोक दिया गया था। उधर कोटवा नारायणपुर में भी भरौली आने वाले भारी वाहनों को रोक गया। भरौली गोलम्बर से गाजीपुर जाने वाले छोटे वाहनों को ग्रीन फील्ड लिंक एक्सप्रेस वे से भेजने की कवायद शुरू हुई। उजियार तिराहे पर वाहनों को रोकने से एनएच-31 पर जाम नहीं लगा। थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सीओ सदर नरहीं चितबड़ागांव फेफना के अलावा 60 अतिरिक्त पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है। गंगा तटों की भी निगरानी की जा रही है। एन एच 31 पर आवागमन प्रभावित न हो इसके लिए पूरा इंतजाम किया गया है।
तिलेश्वर नाथ मंदिर में उमड़े श्रद्धालु
चिलकहर। नव वर्ष की शुरुआत लोगों ने देवी देवताओं के मंदिरों में दर्शन कर किया, जिससे मंदिरों में भीड़ उमड़ी। शिवामंदिरों में बाबा को जल चढ़ाने सहित अन्य मंदिरों पर पूजन अर्चन करने के लिए लोग लंबी लाइन कतार लगी रही।कई जगहों पर मेले का भी आयोजन किया गया था। सुप्रसिद्ध मंदिर बाबा तिलेश्वर नाथ धाम कुकुरहा पर पूर्व प्रधान करणेश सिंह की देखरेख में अष्टयाम का आयोजन रहा।
लोगों की जमकर मस्ती, टोली में उत्साहित दिखे युवा
बेल्थरारोड। नए साल के प्रथम दिन लोगों ने खूब मस्ती किया। खासतौर पर बच्चों व युवाओं में जमकर उत्साह रहा। नगर के कुछ चुनिंदा पिकनिक स्पॉट गुलजार रहे। चंद्रशेखर पार्क में खूब भीड़ रही। बच्चों से लेकर युवक और युवतियों ने इंजॉय करते हुए पकवानों का आनंद लिया। डीएसपी हेड पर परंपरागत भीड़ रही। अल सुबह कई सजे वाहनों पर सवार युवाओं की टोली अन्यत्र पिकनिक स्पॉट पर मौज लेने को रवाना हुई। इस दौरान युवाओं में उत्साह देखा गया। उभांव इंस्पेक्टर संजय शुक्ल दल-बल के साथ सभी स्थानों पर सुरक्षा व शांति व्यवस्था के लिए मुस्तैद रहे।
नववर्ष में वृत्तिकुटी आश्रम पर लोगों का हुजूम
पूर। नववर्ष पर भयंकर ठंड के बावजूद भी सुबह से ही एक तरफ जहां लोगों ने क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में जा कर पूजन अर्चन कर सुख समृद्धि की कामना की।वही दूसरी तरफ लोगो का एक बड़ा हुजूम हुजूम क्षेत्र के पकड़ी गांव में स्थित वृत्तिकुटी आश्रम पर सुबह से ही उमड़ने लगा था। इस भीड़ में बच्चों के अलावा युवक-युवतियां रहीं। भीड़ को नियंत्रित करने में प्रशासन के पसीने छूट रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें