बलिया। एक पखवाड़े में दाल की कीमतों में उछाल आया है। दालों के दाम नियंत्रण न होने से लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है।
दाल के दामों में बीते एक पखवाड़े से बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। दाम में 10 से 15 रुपये का उछाल आ गया है।
अरहर दाल की दाल पहले 135 रुपये किलो थी, अब 145 रुपये किलो हो गई है। चना दाल 100 रुपये की जगह 115 रुपये किलो बिक रही। छिलका वाली मूंग की दाल 125 की जगह 135 रुपये किलो बिक रही।
इसमें अरहर की दालों में सबसे अधिक तेजी देखी गई इसके पीछे कम घरेलू आवक, मिलर्स की तरफ से बढ़ती जमाखोरी बताई जा रही है। कुछ व्यापारी स्टाक की कमी बता रहे हैं।
अरहर के अतिरिक्त उड़द, चना और मूंग की दाल में भी बढ़ोत्तरी हुई है। ऐसे में अब थाली में पौष्टिक भोजन परोसने के लिए लोगों को अतरिक्त धनराशि खर्च करनी पड़ रही है।
किराना व्यापारी उमेश गुप्ता, विकास गुप्ता व अरुण कुमार ने बताया कि थोक बाजार में कीमतें बढ़ने के बाद खुदरा दुकानदारों को भी बढ़ी दरों पर सामान बेचना पड़ रहा है। हम लोगों को ऊंचे दामों में बेचना मजबूरी है।
बताया कि थोक बाजार में कीमतें चढ़ने से खुदरा बाजार में भी दालों व चावल के दाम बढ़े हैं। यदि परिवहन लागत में राहत नहीं मिली तो आने वाले दिनों में कीमतों में और वृद्धि हो सकती है।