फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: सफाई अभियान से चमके सार्वजनिक स्थल, सचिवों को किया जागरूक

विज्ञापन
स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत साफ सफाई करते सफाईकर्मी। जागरुक पाठक
विज्ञापन
बलिया। स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत सोमवार को जिले में जबरदस्त उत्साह दिखा। 50 से अधिक स्थानों की सफाई हुई। सफाई में सहायक विकास अधिकारी पंचायत स्वयं शामिल होकर लोगों का उत्साह बढ़ाया। जिला पंचायत राज अधिकारी अवनीश कुमार श्रीवास्तव ने सभी सहायक विकास अधिकारी पंचायत को सार्वजनिक स्थलों की सफाई के लिए पहले से तैयारी करने के निर्देश दे रखे थे।
विज्ञापन

सहायक विकास अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में स्वयं सफाई अभियान में उतरे और अपने सामने सफाई कराए। विकास खंड सियर के सहायक विकास अधिकारी पंचायत मनोज कुमार सिंह ने विकास खंड परिसर में अच्छी सफाई कराई। वे स्वयं मौके पर निगरानी करते रहे कि सफाई के नाम पर औपचारिकता न होने पाए। यही स्थिति सभी विकास खंडों की रही। सहायक विकास अधिकारी पंचायत हनुमान गंज विजय शंकर टीम के साथ सफाई कराने के लिए उतरे और हनुमानगंज ब्लॉक परिसर को पूरी तरह चमकवा दिया। 17 विकास खंडों में स्वच्छता ही सेवा के तहत आज अच्छी सफाई हुईं। ब्लॉक परिसर के अलावा अन्य सार्वजनिक स्थानों की भी सफाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें