नगर के बेदुआ बंधा स्थित शराब दुकान हटाने की मांग को लेकर हनुमान मंदिर परिसर में धरना पर बैठे म
बलिया। शहर के बेदुआं बंधे से शराब की दुकानों को हटाने के लिए दूसरे दिन बुधवार को भी आंदोलन जारी रहा। मोहल्ले के लोग आबादी के बीच से दुकानों को बेदुआ मौजे में दूसरी जगह स्थापित करने की मांग कर रहे हैं। मोहल्ले के लोग शनिचरी मंदिर के पास स्थित हनुमान मंदिर पर क्रमिक अनशन पर बैठे हैं।
लोगों का आरोप है कि प्रशासन से कई बार शराब की दुकानों को हटाने के लिए पत्रक सौंपा गया लेकिन सुनवाई नहीं हुई। शराबियों से लोगों का राह चलना मुश्किल हो जा रहा है। सुबह से लेकर देर रात तक शराब की दुकानों पर नशेड़ियों की भीड़ लगी रहती है। इसी रास्ते से बहन-बेटियां मंदिर व स्कूल जाती है। उन्हें परेशानी होती है। समाजसेवी गिरजा शंकर राय ने शराब, बीयर और देसी शराब की दुकानों को हटाने की मांग की। कहा कि इसी मौजे में दूसरी जगह स्थापित किया जाए। धर्म भारती ने कहा कि शराब की दुकानें हटने तक आंदोलन चलेगा। इस मौके पर केशरी तिवारी, मोतीजी, रामजी गुप्ता, जय प्रकाश गुप्ता, जितेंद्र रहे।