फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: पोस्टमार्टम की व्यवस्था ठीक करने के लिए प्रदर्शन

विज्ञापन
जिला अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में खराब पड़े डीप फ्रीजर को दुरुस्त कराने की मांग को लेकर धरना
विज्ञापन
बलिया। जिला अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम हाउस में खराब पड़े डीप फ्रीजरों को ठीक कराने के लिए सोमवार को सागर सिंह राहुल के नेतृत्व में युवाओं ने प्रदर्शन किया। पोस्टमार्टम हाउस के पास पीएम की तस्वीर को भगवान के स्वरूप में रखकर ‘’ॐ नरेंद्र मोदी नमः’’ का जाप किया।
विज्ञापन

सागर सिंह राहुल ने कहा कि उम्मीद है कि चार-पांच दिनों में पोस्टमार्टम हाउस के सभी खराब डीप फ्रीजर ठीक हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि यदि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर के सामने जाप करने से चमत्कार होने की बात कही जा रही है तो उसी उम्मीद के साथ पोस्टमार्टम हाउस की समस्या के समाधान के लिए भी जाप किया जा रहा है।
विक्रांत सिंह हैप्पी ने कहा कि पोस्टमार्टम हाउस में डीप फ्रीजर खराब होना गंभीर समस्या है।
अधिकारियों को तत्काल संज्ञान लेकर सभी खराब उपकरणों को दुरुस्त कराना चाहिए, ताकि शवों को सुरक्षित रखने में परेशानी न हो। प्रदर्शन के दौरान पीएम के नाम का जाप कर प्रशासन से समस्या के जल्द समाधान की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें