बलिया। बलिया-पचखोरा चलने वाले छोटा टेंपो एवं बड़ा टेंपो वाहन स्वामियों ने जिलाधिकारी आवास के सामने सोमवार को अपने टेंपो को खड़ा कर टीएसआई (यातायात प्रभारी) के विरोध में जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान मांग किया कि हम लोग गरीब किस्म के वाहन स्वामी है। फर्जी तरीके से टैक्स वसूला जाता है। यही नहीं वाहन स्वामियों ने जुलूस बनाकर जिला कार्यालय पर भी पत्रक दिया।
अपने पत्रक में अवगत कराया है कि हम टेंपो स्वामी हम लोगों का कोई गाड़ी खड़ा करने का स्टैंड नहीं है। जब हम लोग पचखोरा से बलिया चले आते हैं तो यातयात प्रभारी सुरेशचंद्र द्विवेदी पकड़कर जबर्दस्ती एक हजार से दो हजार रुपये तक फाइन लगा देते हैं। हम प्रार्थीगण वाहन चालक कर्ज एवं बैंक से लोन लेकर किसी तरह से परिवार का पालन-पोषण करते हैं। उन्होंने जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक से मांग किया है कि छोटे टेंपो वाहनों से किसी प्रकार उत्पीड़न न किया जाय। इस मौके पर भानू प्रजापति, ब्रजेश, जयप्रकाश, परशुराम, दिलीप, रामजी केशरी, इजहार, रोहित कुमार छोटक, सुनील यादव, टिंशू सिंह, सत्येंद्र तिवारी, रणबहादुर सिंह, शत्रुघ्न वर्मा आदि रहे।