फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीडीओ के नेतृत्व में हुआ कोदई व कोथ गांव का सोशल ऑडिट

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदरपुर। सोमवार को नवानगर विकासखंड के ग्राम पंचायत कोदई व कोथ में सोशल ऑडिट जिला विकास अधिकारी शशिमौली मिश्रा के उपस्थिति में हुआ। जिसमें 2018-19 मे मनरेगा के तहत हुये मिट्टी कार्यों एवं प्रधानमंत्री आवास का सोशल ऑडिट किया गया। सोशल ऑडिट के दौरान मनरेगा के मजदूरों द्वारा जॉब कार्ड न होने की बात कहीगई। इस पर डीडीओ ने संबंधित सचिव व रोजगार सेवक को तुरंत जाब कार्ड उपलब्ध कराने का निर्देेश दिया। कोदई में रोजगार सेवक नीतू शर्मा की जगह किसी और के द्वारा कार्य करने पर नाराजगी जताई तो प्रधान द्वारा रोजगार सेवक की शादी हो जाने की बात कही गयी।
विज्ञापन

वहीं, रजिस्टर मांगने पर रोजगार सेवक द्वारा नहीं दिखाने पर पर भी नाराजगी जाहिर की। ग्राम पंचायत कोथ व कोदई में हुए कार्यो के निरीक्षण के दौरान प्रधानमंत्री आवास शासन के मंशा के अनुसार नहीं बनने पर जिला विकास अधिकारी ने लाभार्थियों को किचन में स्लैब डालने व प्लास्टर करने के लिए कहा तथा सचिव को स्पष्ट आदेश दिए कि अगर यह लोग एक सप्ताह में यह कार्य नहीं कराते हैं तो इन लोगों के खिलाफ नोटिस दिया जाए क्योंकि किसी भी हालत में प्रधानमंत्री आवास शासन के मंशा के अनुसार ही बनना है। इस मौके पर जिला सोशल ऑडिट कोऑर्डिनेटर अवधेश चौरसिया, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर, ग्राम प्रधान धर्मेन्द्र सिंह, ग्राम प्रधान देवनाथ यादव, रोजगार सेवक, सचिव राम पुकार राम, सचिव विनोद गुप्ता, सहित गांव के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें