दुबहर के कमला देवी बाजोरिया डिग्री कालेज और सतीश चंद्र कालेज के दर्जनों छात्रों ने कालेजों में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर मंगलवार को संयुक्त रूप से धरना प्रदर्शन किया।
कालेज प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे दुबहर डिग्री कालेज के छात्रनेता पंकज राय ने कहा कि दुबहर डिग्री कालेज के प्राचार्य ने निर्धारित सीटों में भी कटौती कर दी है और ऐसा केवल धांधली के लिए किया है। ताकि वह चहेतों का प्रवेश करा सकें। पुस्तकालय में एक भी पुस्तक का कहीं अतापता नहीं है।
क्रीड़ा शुल्क के नाम पर तो रुपया प्रत्येक वर्ष वसूला जाता है। लेकिन आज तक क्रीड़ा प्रतियोगिता का एक भी आयोजन नहीं किया गया। इसी क्रम में एससी कालेज छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष आशुतोष पांडेय ने कहा कि जनपद के लगभग सभी महाविद्यालयों का हाल बहुत दयनीय है।
कहा कि कालेज की व्यवस्था जब तक छात्रहित के अनुरूप नहीं की जाएगी। तब तक आंदोलन जारी रखा जाएगा। इस मौके पर विशाल पाठक, आयुष पांडेय, रंजीत यादव, अभिषेक वर्मा, परवेज अंसारी, आशु सिंह, पवित्र सिंह आदि रहे।