फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखाड़ेदारों के साथ प्रशासन ने की बैठक

Fri, 14 Aug 2015 11:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रक्षा बंधन पर्व के दिन निकलने वाले नगर के ऐतिहासिक महावीरी झंडा जुलूस को लेकर शहर के ओक्डेनगंज पुलिस चौकी में अखाड़ेदारों की बैठक हुई।
विज्ञापन


इसमें अधिकारियों ने अखाड़ेदारों से एक-एक बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की। साथ ही महावीरी झंडा जुलूस के दिन एहतियात बरतने पर बल दिया। एडीएम खेमपाल सिंह ने अखाड़ेदारों को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी हालत में महावीरी झंडा जुलूस के साथ चलने वाले डीजे की ऊंचाई अधिक न रखे।
विज्ञापन


ऐसे में डीजे के चलते हर एक अखाड़े का जुलूस पास होने में घंटों लग जाते हैं। जिस पर अखाड़ेदारों ने सहमति जताई। इस मौके पर सीओ सिटी सुरेशचंद्र रावत, कोतवाल संदीप कुमार सिंह, अखाड़ेदार शिवशरण श्रीवास्तव, अभिषेक कसेरा, वीरेंद्र कुमार, बब्लू कुमार, अनूप चौबे, देवकुमार साहू, बलिराम जी गुप्त, संतोष, पल्लू जायसवाल, अमित कुमार सहित अखाड़ों के अखाड़ेदार मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें