फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: प्रस्ताव पास, 16 करोड़ जारी, चहारदीवारी के लिए जमीन पड़ी कम

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जिले के चांददियर में अंतरप्रांतीय बस अड्डा बनाने की योजना मूर्त रूप लेने लगी है। लेकिन इसमें एक अड़चन आ गई। प्रस्ताव पास होने के बाद 16 करोड़ जारी हो गए हैं। लेकिन चहारदीवारी के अब जमीन कम पड़ रही।
विज्ञापन

इधर, 31 दिसंबर को राजस्व विभाग की टीम की पैमाइश में लगभग 20 से 25 बिस्वा भूमि कम होने की आशंका जताई जा रही है। अभी फाइनल पैमाइश की तैयारी है। वहीं, मुख्य द्वार पर भूमि पर कुछ अधूरे निर्माण कार्य हुए हैं। जिससे दिक्कतें आएगी। अंतरप्रांतीय बस अड्डे के लिए बैरिया, ग्राम चांददियर में परिवहन निगम को प्रशासन की तरफ से भूमि उपलब्ध करा दी गई है।
विज्ञापन

एनएच-31 के किनारे 05. 0640 हेक्टेयर भूमि चिह्नित की गई है। इसकी चहारदीवारी के लिए धनराशि जारी की गई है।
सरयू की बाढ़ को देखते हुए चहारदीवारी को मजबूत बनाने की योजना है। इसके लिए कंक्रीट से ढलाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें