फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

107.61 करोड़ से 81 लघु सेतुओं का प्रस्ताव तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड ने ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन की सुविधा बढ़ाने के लिए जनप्रतिनिधियों के प्रस्ताव पर 81 स्थानों पर लघु सेतु की कार्ययोजना तैयार की है। 107.61 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेज दिया है। प्रस्ताव को शासन की स्वीकृति मिलने के बाद कार्य शुरू कराया जाएगा। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में खासकर किसानों को आवागमन में सुविधा होगी।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्र की सड़कों पर स्थित विभिन्न नदी-नालों बने पुराने लघु सेतुओं और स्पानों के क्षतिग्रस्त होने से आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है। खासकर किसानों को अपनी फसलों आदि की धुलाई और खेती में काफी दिक्कत होती है। इसे लेकर जनपद के जनप्रतिनिधियों की ओर से अपने विधानसभा क्षेत्रों में स्थित क्षतिग्रस्त लघु सेतुओं और स्पानों के लिए प्रस्ताव पीडब्ल्यूडी को दिया गया था। पीडब्ल्यूडी के प्रांतीय खंड की ओर से विधानसभा रसड़ा, सिकंदरपुर और बेल्थरा रोड में विभिन्न मार्गों पर स्थित नालों पर बनाए जा रहे 81 लघु सेतुओं (पुलिया), स्पान, एप्रोच रोड बनाने के लिए कार्ययोजना तैयार की गई है। कार्ययोजना को तैयार करने के बाद इसी स्वीकृति मिलने के बाद मुख्यालय को भेजा गया है। मुख्यालय से स्वीकृति मिलने के बाद इसका डीपीआर पीडब्ल्यूडी की ओर से तैयार किया जाएगा। शासन से डीपीआर को स्वीकृति मिलने के बाद कार्य कराया जाएगा। उन लघु सेतुओं और स्पानों के निर्माण से ग्रामीण क्षेत्रों में खासकर किसानों को आवागमन की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें