फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं क्रय केंद्रों के निर्धारण की प्रक्रिया हुई तेज, विपणन के 25 केंद्र तय

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। गेहूं खरीद को लेकर तैयारियों में विपणन विभाग जुट गया है। एक अप्रैल से होने वाली खरीद को लेकर केंद्रों के निर्धारण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। विपणन विभाग के 25 केंद्र तय चुके हैं लेकिन अन्य एजेंसियों ने अभी तक प्रस्ताव नहीं दिया गया है।
विज्ञापन

पिछले वर्ष जिले में गेहूं खरीद के लिए कुल 71 क्रय केंद्र स्थापित किए गए थे। इसमें मार्केटिंग विभाग के 25, पीसीएफ के 40, मंडी समिति के 4 व एफसीआई के दो क्रय केंद्र थे। इस बार भी गेहूं अच्छी पैदावार की उम्मीद है। विपणन विभाग की ओर से 25 क्रय केंद्र के अलावा एफसीआई, मंडी व पीसीएफ की ओर से अभी केंद्रों के निर्धारण को प्रस्ताव उपलब्ध नहीं कराया गया है। हालांकि यह संस्थान पर केंद्रों के निर्धारण को लेकर तैयारी में हैँ और उम्मीद है कि दो दिनों के अंदर सभी संस्थानों की ओर से विपणन विभाग को प्रस्ताव उपलब्ध करा दिया जाएगा। अधिकारियों की मानें तो केद्रों के निर्धारण का कार्य 25 मार्च तक हर हाल में पूरा कर लिया जाएगा। यह भी बताया जा रहा है कि इस बार केंद्रो के प्रस्तावों पर विपणन विभाग की ओर से भौतिक सत्यापन किया जाएगा, इसके बाद जिला प्रशासन को भेजा जाएगा। जिला प्रशासन की ओर से संस्तुति किए जाने के बाद क्रय केंद्रों का संचालन शुरु होगा। जिला विपणन अधिकारी अविनाश चंद्र सागरवाल ने बताया कि विपणन विभाग की ओर से क्रय केंद्रों के निर्धारण को लेकर प्रस्ताव तैयार हो चुका है। अन्य संस्थानों से भी जल्द प्रस्ताव मिल जाएंगे। इसके बाद जिला प्रशासन को अनुमोदन के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें