फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षामित्रों की समस्याओं का जल्द होगा समाधान : सांसद

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने कहा कि गुरु का काम बच्चों को केवल अक्षर ज्ञान देना नहीं है। बल्कि समाज और परिवार में हो रहे विघटन रोकने के साथ ही समृद्ध, स्वच्छ और स्वस्थ भारत बनाने की जिम्मेदारी भी है। सांसद बृहस्पतिवार को नगर के टाउन हॉल में शिक्षा मित्र संघ की ओर से आयोजित संवाद और विचार गोष्ठी को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि समाज में बढ़ रहा विघटन चिंता का विषय है। जाति-धर्म का भेदभाव मिटाने का सबसे अच्छा साधन बच्चे हैं। शिक्षामित्रों की समस्याओं पर चर्चा करते हुए कहा कि मैं इस संबंध में पहले भी मुख्यमंत्री से बात कर चुका हूं। पुन: उनसे और केंद्र सरकार से वार्ता कर समस्या का समाधान कराया जाएगा। विशिष्ट अतिथि नगरपालिका के नवनिर्वाचित चेयरमैन संत कुमार गुप्त मिठाई लाल ने कहा कि शिक्षामित्रों की समस्याओं का जल्द समाधान होगा।
इस दौरान पूर्व ब्लाक प्रमुख कन्हैया सिंह, प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक प्रफुल्ल श्रीवास्तव, प्रभारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अखिलेश झा, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह, जिला मंत्री राजेश पाण्डेय, अजय मिश्र, शिक्षामित्र संघ के प्रदेश मंत्री अखिलेश पांडे, मंडल अध्यक्ष अनिल यादव, जिला अध्यक्ष पंकज सिंह आदि थे। अध्यक्षता विनोद कुमार शुक्ल व संचालन निर्भय नारायण राय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें