बलिया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में 21 मई को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार के तहत बुधवार को जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अशोक कुमार ने प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस दौरान जनपद न्यायाधीश ने कहा कि प्रचार वैन का उद्देश्य जन-जन तक राष्ट्रीय लोक अदालत के महत्व को बताना है तथा जनसामान्य को यह बताना है कि वह अपने सभी प्रकार के मामलों, जो जुर्माने से दंडनीय हो, अथवा पारिवारिक विवाद, जमीन संबंधी विवाद, बिजली, टेलीफोन बिल, टैक्स, चेक बाउंस, सुलह योग्य फौजदारी के मामले इत्यादि का पूर्ण और प्रभावी समाधान प्राप्त कर सकते हैं। राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारित किए गए मामले की कोई अपील नहीं की जाती। आपके खर्चे भी कम आते है और समाधान का प्रभाव वैसा ही होता है जैसा न्यायालय द्वारा दिए गए निर्णय का प्रभाव होता है। इस अवसर पर हुसैन अहमद अंसारी अपर जनपद न्यायाधीश कोर्ट सं0-3/नोडल अधिकारी (लोक अदालत), मनीषा विशेष न्यायाधीश (एससी/एसटी एक्ट), महेश चंद्र वर्मा अपर जनपद न्यायाधीश, देवेंद्र नाथ सिंह अपर जनपद न्यायाधीश (पाक्सोएक्ट), राहुल दुबे अपर जनपद न्यायाधीश, हरिशचंद्र अपर जनपद न्यायाधीश, सुरेंद्र प्रसाद अपर जनपद न्यायाधीश, शाम्भवी यादव मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, सर्वेश कुमार मिश्र सिविल जज (सीडि), तपस्या त्रिपाठी अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट-प्रथम, कविता कुमारी सिविल जज (जूडि) पूर्वी, विराट मणि त्रिपाठी न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम, चंदन सिंह न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय, बार के अध्यक्षगण, अधिवक्तागण, ट्रैफिक इंस्पेक्टर राकेश कुमार सिंह आदि मौजूद रहे। संचालन नरेंद्र पाल राणा अपर जनपद न्यायाधीश/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा किया गया।