फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में क्षमता के दोगुने से भी अधिक कैदी

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जिला कारागार में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन क्षमता से अधिक बंदी निरुद्ध होने के कारण नहीं हो पा रहा है। आलम यह है कि एक बैरक में 30 बंदियों को रखने की क्षमता है। जबकि वर्तमान में 70 से 80 बंदी बैरक में रखे जा रहे हैं। जिसके कारण सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हो पा रहा है। इसके अलावा अलग से संक्रमित कैदी को रखने के लिए कोई व्यवस्था भी नहीं है।
विज्ञापन

जिला कारागार में 339 कैदियों कर रखने की क्षमता है। जिसके सापेक्ष वर्तमान समय में करीब 850 बंदी निरुद्ध हैं। प्रत्येक बैरक में अधिक करीब 30 बंदी रखने का मानक है, लेकिन वर्तमान में एक बैरक में करीब 70 से 80 बंदियों को रखा गया हैं। कारण कि जेल में 339 बंदियों के मानक के अनुसार ही बैरक है। ऐसे में कोरोना महामारी में निरूद्घ कैदियों को सोशल डिस्टेसिंग में रखना नामुमकिन है। पिछले दिनों जिला कारागार में हुई कोरोना जांच में 228 बंदी व कर्मचारी संक्रमित पाए गए थे। जिन्हें तीन बैरकों में रखा गया था। संयोग अच्छा रहा है कि 228 में 14 ही दोबारा जांच में पॉजिटिव पाए गए हैं। जेल अधीक्षक प्रशांत कुमार मौर्य ने बताया कि जेल में कैदियों को सोशल डिस्टेसिंग में रखना मुमकिन नहीं है। कारण कि एक बैरक में रखने की क्षमता करीब 30 है जबकि वर्तमान में एक बैरक में 70 से 80 बंदियों को रखना मजबूरी है। अलग से जेल में कोई व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें