जिला कारागार में धोखाधड़ी के आरोप में बंद कैदी की मंगलवार को हालत गंभीर होने पर इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।
गाजियाबाद निवासी कुलदीप कुमार 36 पुत्र सुरेश कुमार के खिलाफ शहर कोतवाली में धोखाधड़ी का मुकदमा वर्ष 2021 में दर्ज हुआ था। जेल अधीक्षक राजेंद्र सिंह ने बताया कि गिरफ्तारी के पूर्व कुलदीप को शुगर बीपी सहित कई बीमारियों के चपेट में था। कुछ दिनों से तबीयत खराब चल रही थी। सोमवार की रात को अचानक तबीयत ज्यादा खराब होने पर जेल प्रशासन ने बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां दूसरे दिन मौत हो गई।