फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशीवासियों ने पीएम मोदी को कुछ इस तरह दी जन्मदिन की बधाई, काटा 69 किलो का केक

Tue, 17 Sep 2019 11:09 PM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
पीएम मोदी के जन्मदिन पर काटा गया 69 किलो का केक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वाराणसी के रामनगर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को विधान परिषद सदस्य लक्ष्मण आचार्य और आशा गुप्ता के अगुवाई में अशोक स्तंभ के पास 69 किलो का केक काटा।
विज्ञापन


इस अवसर पर सभासद हरिशंकर सिंह, संतोष शर्मा, अजय सेठ  रामनरेश सोनकर, लल्लन सोनकर ,विशाल जायसवाल, मुन्ना निषाद, जितेंद्र यादव, राजकुमार सिंह, अशोक अग्रहरि, संतोष द्विवेदी, डॉ अनुपम गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।

इसके पूर्व भाजपा के कार्यकर्ताओं ने रामनगर में राजकीय बाल सुधार गृह में अनाथ बच्चों को फल वितरण किया। इस अवसर पर डॉ. अनुपम गुप्ता, अशोक जायसवाल, राजकुमार सिंह, नंदलाल चौहान, अजय प्रताप सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानमंत्री के आदर्श गांव डोमरी में भी डा. राजेंद्र की अगुवाई में जन्मदिन मना। चौबेपुर कस्बे में कपड़े का थैला बांटकर प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाया। इस मौके पर जिला भाजपा महामंत्री उमेश दत्त पाठक, राजेश राजभर, संजय गुप्ता, पवन कुमार चौबे आदि रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें