फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों ने सम्मेलन को लेकर की मंत्रणा

Sun, 06 Dec 2015 10:42 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ (चेतनारायण गुट) के शिक्षकों की बैठक रविवार को लक्ष्मीराज देवी इंटर कालेज के प्रांगण में आयोजित की गई। जिसमें शिक्षक नेताओं ने आजमगढ़ में होने वाले मंडलीय संमेलन के मुद्दे पर विचार-विमर्श किया।
विज्ञापन



बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष रमाशंकर सिंह ने कहा कि इस साल जिला संमेलन  न होकर मंडलीय संमेलन करने का निर्देश केंद्रीय नेतृत्व ने दिया है। यह संमेलन आजमगढ़ के नेहरू हाल में 22 दिसंबर में होना तय है। जिसमें प्रादेशिक अध्यक्ष शिक्षक एमएलसी चेतनारायण सिंह सहित प्रांतीय पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

बैठक में कार्यकारिणी ने तय किया कि जनपद का संगठनात्मक निर्वाचन 20 दिसंबर 2015 को लक्ष्मीराज देवी इंटर कालेज में होना तय है। जिन विद्यालयों ने अभी तक जिला प्रतिनिधि सूची जमा नहीं किया है। उन्हें 12 दिसंबर तक जिलामंत्री के पास जमा करने को कहा गया है।
विज्ञापन


प्रदेश उपाध्यक्ष केपी सिंह ने कहा कि धन उपलब्ध होने के बाद वर्ष 2013-14 और 2015 के  उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन का परिश्रमिक अभी तक खाते में नहीं भेजा गया। बैठक में प्रमुख रूप से शंभू नाथ सिंह, पारस नाथ सिंह, अश्वनी तिवारी, योगेंद्र सिंह, डीएन सिंह, आमीन अख्तर, गोपाल सिंह, सुरेश सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें