फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: 10 से 20 रुपये किलो तक बढ़े खाद्य पदार्थों के दाम

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। त्योहारों से पहले रसोई का बजट एक बार फिर बिगड़ने लगा है। रानीगंज बाजार की थोक और फुटकर मंडियों में दालों और खाद्य तेलों के दाम में तेजी आई है।
विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों में कई प्रमुख दालों के भाव 10 से 20 रुपये प्रति किलो तक बढ़ गए हैं। सरसों और रिफाइंड तेल के साथ देसी घी के दाम भी बढ़े हैं। इससे गृहिणियों की चिंता बढ़ गई है और त्योहारों पर खरीदारी का खर्च भी बढ़ने लगा है।

रानीगंज बाजार के व्यापारियों के अनुसार बाजार में आवक और मांग के बीच अंतर के कारण कीमतों में तेजी देखी जा रही है। अरहर, उड़द और मूंग की कीमतों में बढ़ोतरी का असर फुटकर बाजार में साफ दिखाई दे रहा है। व्यापारी राज किशोर गुप्ता और रामजी केसरी ने बताया कि आगामी दिनों में त्योहारों के कारण मांग बढ़ने पर कीमतों में और उतार-चढ़ाव हो सकता है। महंगे दाम के कारण ग्राहक अब जरूरत के मुताबिक ही सामान खरीद रहे हैं।
विज्ञापन

चीनी के दाम में भी उतार-चढ़ाव बना हुआ है। अगस्त में पहली बार चीनी का भाव 74 से 75 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया था। अब धीरे-धीरे भाव पुरानी दरों के आसपास लौट रहे हैं। रविवार को चीनी 4900 रुपये प्रति क्विंटल बिकी, जबकि 10 दिन पहले इसका भाव 4800 रुपये प्रति क्विंटल था। गृहिणी मनोरमा देवी ने बताया कि दाल और खाद्य तेल के बढ़ते दामों ने घर का खर्च बढ़ा दिया है। वहीं गृहिणी आशा देवी ने कहा कि त्योहारों के समय घर का खर्च पहले ही बढ़ जाता है। ऐसे में दाल, तेल और घी के दाम बढ़ने से परेशानी और बढ़ गई है।
विज्ञापन

-
दाल, तेल और घी के बढ़े दाम

खाद्य सामग्री
पुराना रेट
नया रेट
उड़द दाल
125-130
135-150
मूंग दाल
90-100
100-110
चना दाल
80-90
90-100
काबली चना
90-100
100-110
अरहर दाल
120-130
130-150
सरसों तेल (एक लीटर)
185
190
रिफाइंड तेल (750 एमएल)
135
150
नोट: दाम रुपये में। बाजार में गुणवत्ता और ब्रांड के अनुसार भाव में अंतर हो सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें