फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रपति, पीएम, सीएम व राज्यपाल को जनप्रतिनिधि व पत्रकारों ने भेजा पाती

विज्ञापन
रसड़ा कस्बा में राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को पत्र लिखते लोग। - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बलिया। पेपर लीक मामले में पत्रकारों को जेल भेजने के मामले में अफसरों पर कार्रवाई के लिए पत्र लिखने का सिलसिला शनिवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। रसड़ा कस्बे के प्रेस परिषद, राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल व मुख्यमंत्री को पत्र लिखा।
विज्ञापन

नगरा क्षेत्र के निवासियों ने शुक्रवार को पोस्टकार्ड अभियान की शुरुआत की थी। उसको रसड़ा के लोगों ने भी आगे बढ़ाया। उन्होंने कहा कि सच उजागर करने और पेपर लीक होने की खबर प्रकाशित करने के लिए पत्रकारों को 28 दिनों तक जेल में भी रहना पड़ा। सभी पत्रकार साथी जमानत पर रिहा हो चुके हैं लेकिन जनपदवासी आहत हैं। पत्रकारों पर दर्ज मुकदमे खत्म नहीं हुए हैं और न ही खुद को बचाने के लिए उनको जेल भेजने वाले अफसरों पर ही कार्रवाई की गई है। लोगों ने पत्र के भेजकर पत्रकारों के पर दर्ज मुकदमे स्पंज करने और इस मामले में लिप्त अधिकारियों कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें