फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफल किसानों की लघु फिल्म देगी प्रेरणा

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। आजादी के 75 साल पूरे होने पर कृषि विभाग की ओर से विभिन्न कार्यकम की रूपरेखा तैयार की गई है। इसके तहत, फसल बीमा से लाभान्वित एवं सफल किसानों का डाटा तैयार कर लघु फ़िल्म बनाकर प्रदर्शित भी किया जाएगी। केंद्र सरकार के निर्देश पर कृषि विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है। विभाग का मानना है कि सफल किसानों पर बनाई फिल्म जहां किसानों को प्रेरित करेगी, वहीं फसल बीमा के प्रति जागरूक भी करेगी।
विज्ञापन

सरकार ओर से आजादी के 75 साल पूरे होने को भारत का अमृत महोत्सव अभियान के रूप में मनाया जा रहा है। इसके तहत अब कृषि विभाग के कार्यक्रमों को शामिल किया जाएगा। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि अमृत महोत्सव में प्रधानमंत्री कृषि फसल बीमा को शामिल किया जाएगा। इसके प्रचार-प्रचार व समस्याओं के समाधान को लेकर तरह-तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। फसल बीमा का लाभ लेने वाले किसानों का ब्योरा तैयार करते हुए सफल किसानों की पूरी कहानी तैयार की जाएगी। इसके बाद इसे लघु फिल्म का रूप दिया जाएगा। इस फिल्म को सोशल साइट फेसबुक, ट्विटर आदि पर प्रदर्शन करने के साथ ही ई-संवाद भी किया जाएगा। इसके अलावा दूरदर्शन व ऑल इंडिया रेडियो चैनल पर भी प्रसारित किया जाएगा। शासन के निर्देश पर जिले के लिए नामित बीमा कंपनी व कृषि विभाग की ओर से कार्रवाई शुरु कर दी गई है।
पांच सालों में 8782 किसानों को मिला फसल बीमा का लाभ
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का शुभारंभ जिले में वर्ष 2016-17 में हुआ। अब तक पांच सालों में योजना के योजना के तहत कुल 8782 किसानों को लाभान्वित किया गया है। इसमें वर्ष 2020-21 में 5910, वर्ष 2019-20 में 229 किसान लाभान्वित किए गए हैं। वर्ष 2018-19 में 1486 व 2016-17 व 2017-18 में कुल 1157 किसानों को लाभ दिया गया है।
विज्ञापन

पीएम फसल बीमा के प्रचार प्रसार आदि के लिए कार्यक्रमों के आयोजन को सरकार से निर्देश मिला है। योजना को भारत का अमृत महोत्सव अभियान में शामिल किया गया है। इसके लिए बीमा से लाभ लेने वाले सफल किसानों का ब्योरा तैयार किया जा रहा है। - विकेश कुमार, जिला कृषि अधिकारी, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें