फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनीति में दस्तक और बन गए जिपं अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जिला पंचायत के 18वें अध्यक्ष के तौर पर शनिवार को निर्वाचित हुए आनंद चौधरी वैसे तो राजनीतिक परिवार से आते है। इनके पिता अंबिका चौधरी प्रदेश में दो बार कैबिनेट मंत्री भी रह चुके हैं और कई बार विधायक, लेकिन आनंद का राजनीति से इससे पहले दूर-दूर का वास्ता नहीं था। पहली बार में जिला पंचायत के 18वें अध्यक्ष बने हैं।
विज्ञापन

आनंद चौधरी की पत्नी डॉ. रश्मि चौधरी रायबरेली के महिला अस्पताल में चिकित्सक के पद पर तैनात हैं। आनंद की आदतों में सामाजिक कार्यों में रुचि लेना, दीनहीनों की मदद करना और गोसेवा प्रमुख रहा है। हाल ही में संपन्न हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में आनंद की किस्मत ने करवट बदली और बहुजन समाज पार्टी ने वार्ड नंबर 45 से अपना प्रत्याशी घोषित किया। इसके बाद आनंद ने चुनाव जीता। जिपं अध्यक्ष पद के लिए बसपा छोड़कर समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया। सपा ने उन्हें जिला पंचायत अध्यक्ष का उम्मीदवार बनाया और शनिवार को वे नौ मतों से चुनाव जीत गए।
आनंद चौधरी
पत्नी: डॉ. रश्मि चौधरी
पिता: अंबिका चौधरी
जन्म दिन 16 मई 1989
प्राथमिक शिक्षा: 1 से 8 तक बीएनएसडी शिक्षा निकेतन, कानपुर
हाई स्कूल और इण्टर: स्टडी हाल लखनऊ
डीबीए की पढ़ाई: बाबू बनारसी दास कालेज लखनऊ
शादी: 2016 में लखनऊ में
शौक: समाजसेवा तथा गरीबों की मदद करने के अलावा गौसेवा
ईमानदारी से निभाउंगा जिम्मेदारी : आनंद
जनपद के नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद चौधरी ने कहा कि मुझे जिला पंचायत अध्यक्ष के रूप जो जिम्मेदारी मिली है उसे ईमानदारी के साथ निभाउंगा। जीत के लिए जिला पंचायत सदस्यों के साथ सपा मुखिया अखिलेश यादव और पार्टी के स्थानीय नेताओं का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें