नगरपालिका द्वारा ददरी मेला में जाने के लिए जेसीबी से बनाया जा रहा रास्ता।संवाद
बलिया। महर्षि भृगु की पावन धरती पर लगने वाले ऐतिहासिक ददरी मेले के पहले चरण की तैयारी तेज हो गई है। दिवाली से नंदीग्राम में पशु मेला की शुरुआत होगी।
दो साल से मेला का आयोजन न होने से पशु व्यापारियों को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। नगर पालिका परिषद की तरफ से पशु मेला की तैयारी जोर-शोर से शुरू कर दी गई है।
पशु मेला क्षेत्र में पशुओं के उतरने व वाहनों के जाने का मार्ग बनाने का काम दिन-रात चल रहा है। वहीं, मार्ग पर भव्य द्वार का निर्माण कराया जा रहा है। पशु व्यापारी भी मेला में अपने पशुओं को लाने के लिए संपर्क साधने लगे हैं। मेले में पंजाब, हरियाणा के साथ ही बिहार से पशुओं के उतरने की उम्मीद है। पशु व्यापारियों के लिए नगर पालिका की तरफ से पानी, प्रकाश व सुरक्षा की व्यवस्था प्रदान की जाती है। प्रशासन की तरफ से पशु पालकों को किसी तरह की दिक्कत न हो, इसके लिए पशु चिकित्सालय भी खोल जाएगा। संवाद