फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: ऑपरेशन के बाद प्रसूता की मौत, लापरवाही का आरोप लगा किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदरपुर (बलिया)। कस्बे में निजी अस्पताल की लापरवाही से प्रसूता माधुरी (25) की मौत का आरोप लगाकर परिजनों ने स्टेशन चौराहे के समीप मंगलवार की सुबह शव रखकर हंगामा किया। इसके बाद संचालक और कर्मचारी अस्पताल में ताला लगाकर भाग गए। प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। वहीं, स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल को सील कर दिया है।
विज्ञापन


करमौता निवासी रामाशीष ने बताया कि उनकी पुत्री माधुरी (25) की शादी ताड़ीबड़ागांव थाना नगरा निवासी राजेश कन्नौजिया के साथ हुई थी। प्रसव पीड़ा होने पर मिस्रचक मोड़ निवासी उर्मिला वर्मा के कहने पर 26 जून को बस स्टेशन चौराहे के समीप अयांश पाली क्लीनिक में भर्ती कराया था। आरोप लगाया कि महिला चिकित्सक और स्टाफ ने बिना परिजनों की अनुमति के बाहर से चिकित्सक बुलाकर ऑपरेशन कर दिया। इसके बाद माधुरी की हालत बिगड़ गई। 27 जून से ही वे चिकित्सकों से रेफर करने के लिए आग्रह करते रहे, लेकिन उनकी बात नहीं सुनी। उन्होंने खुद बाहर से भाप मशीन तक मंगाई। 30 जून को माधुरी की हालत गंभीर हो गई तो परिजन लेकर मऊ गए, जहां उसे भर्ती करने से मना कर दिया गया। एक अन्य निजी अस्पताल में इलाज के दौरान सोमवार की रात करीब 11 बजे उसकी मौत हो गई।
परिजनों ने बताया कि मऊ के चिकित्सकों के अनुसार, ऑपरेशन गलत तरीके से किया गया था। संक्रमण पूरे पेट में फैल गया था। मंगलवार की सुबह जब परिजन शव लेकर अस्पताल पहुंचे तो ताला लगा मिला। कर्मचारी गायब थे। परिजनों ने शव सड़क पर रख प्रदर्शन किया। माधुरी की चाची पौधारी देवी मासूम बच्ची को गोद में लिए बेहोश हो जा रही थीं।
विज्ञापन

पिता बार-बार कह रहे थे कि अगर उर्मिला उस अस्पताल में नहीं जाती तो जिंदा होती। परिजनों ने दोषी चिकित्सकों पर कार्रवाई और मुआवजे की मांग की। प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पिता की तहरीर मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

सीएमओ के निर्देश पर पहुंची टीम, अस्पताल सील

सिकंदरपुर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव वर्मन के निर्देश पर मंगलवार दोपहर तीन सदस्यीय टीम सीएचसी के अधीक्षक डॉ. दिग्विजय सिंह के नेतृत्व में अयांश पाली क्लीनिक पहुंची। अस्पताल में तालाबंद था। टीम ने मकान मालिक से आवश्यक पूछताछ करने के बाद पुलिस की मौजूदगी में अस्पताल को सील कर दिया। डॉ. दिग्विजय सिंह ने बताया कि अयांश पाली क्लीनिक के नाम से बोर्ड लगा था, लेकिन कोई स्टाफ नहीं था। अस्पताल में एक तरफ से ताला बंद था। पीछे से दो दरवाजे खुले थे। उनमें भी ताला बंद कर सील कर दिया गया है। मकान मालिक को कार्रवाई से अवगत करा दिया गया है। टीम में डॉ. चंदन सिंह बिसेन, अबूल तलहा आदि थे।

बलिया रेफर हुई मासूम

सिकदंरपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर में महिला की चार दिन की बच्ची का इलाज बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. संदीप गुप्ता व महिला चिकित्सक डॉ. रूबी की देखरेख में शुरू किया गया। अच्छ इलाज के लिए बाद में जिला अस्पालाल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें