फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीआरडी जवानों ने कलेक्ट्रेट पर दिया धरना

विज्ञापन
पनी मगों को लेकर पीआरडी के जवानों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन। - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बलिया। ड्यूटी न लगने से क्षुब्ध पीआरडी जवानों ने रविवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। इसके बाद जवानों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के जरिए विभाग पर ड्यूटी के लिए सुविधा शुल्क लेने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

ज्ञापन में उल्लेख किया है कि हम पीआरडी जवानों को नवंबर माह में ड्यूटी के लिए कई दिन बुलाया गया। हम सभी जवान विकास भवन, यातायात कार्यालय, पुलिस लाइन का चक्कर लगाते रहे, लेकिन विभाग के डीओ तथा बीओ पूछताछ के लिए भी नहीं आए। हम लोगों के साथ इस तरह का कार्य विगत नवंबर माह से किया जा रहा है। हमलोगों को रविवार के दिन ड्यूटी के लिए बुलाया गया था। जिसके बाद हम सभी जवान यातायात कार्यालय पहुंचे, जहां हम लोगों को बताया गया कि आप लोगों को ड्यूटी से संबंधित आदेश जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल कार्यालय से नहीं मिला है। ज्ञापन में आरोप लगाया कि हमारे विभाग के कुछ जवानों से सुविधा शुल्क लेकर पूरे साल ड्यूटी लगाई जाती है। इस मौके पर अशोक कुमार पांडेय, लाल बहादुर, जगदीश यादव, प्रमोद कुमार, राजेंद्र , धर्मेंद्र, राजकुमार, बब्लू कुमार, सुनील कुमार, जितेंद्र कुमार, प्रेमचंद्र राम, मोतीचंद्र, पारस नाथ, भूषण सिंह यादव, गोपाल, सर्वजीत, शैलेश, देवकुमार, बजरंगी राम, अवध बिहारी, महेश कुमार, राजाराम आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें