केशव प्रसाद इंटर कालेज ससना बहादुरपुर के प्रांगण में नववर्ष के अवसर पर सोमवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने हास्य व्यंग्य से परिपूर्ण मनमोहक कार्यक्रमों की प्रस्तुति कर वाहवाही लूटी। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. राजेंद्र प्रताप सिंह ने छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नए संकल्प के साथ लग्न और कड़ी मेहनत से सफलता कदम चूमती है।
उन्होंने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह में छात्र-छात्राओं ने गीत संगीत के साथ नाटक, एकांकी, प्रहसन प्रस्तुत कर लोगों को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम में प्रियंका, आंचल, दिव्या, पूजा, रागिनी, उमेश, सोनू, विशाल ने अभिनय प्रतिभा का जलवा बिखेरा। रंगारंग मुशैरा में छात्र-छात्राओं ने चुटकुले, गीत, गजल, की मनमोहक प्रस्तुति कर माहौल को खुशनुमा बना दिया। उत्कृष्ट अभियान के लिए प्राचार्य ने छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया। इस मौके पर भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।