फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा में प्रसपा का विलय नहीं, गठबंधन की संभावना: शिवपाल यादव

विज्ञापन
रसड़ा में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव का स्वागत करते कार्यकर्त? - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बलिया। प्रगतिशील समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने आगामी विधान सभा चुनाव से पहले सपा में पार्टी के विलय की संभावनाओं को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि चुनाव में प्रसपा सपा से गठबंधन कर सकती है विलय की कोई संभावना नहीं है।
विज्ञापन

रसड़ा में पत्रकारों से बातचीत में शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि सपा में विघटन के बाद उन्होंने पार्टी को एकजुट रखने का काफी प्रयास किया था लेकिन कुछ लोगों के चलते बात नहीं बनी और विवश होकर अलग पार्टी बनानी पड़ी। उन्होंने कहा कि मेरा प्रयास होगा कि पार्टी का गठबंधन सपा से हो जाए। गठबंधन संभव न होने पर समान विचार वाले दलों से गठबंधन का प्रयास किया जाएगा। अयोध्या मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार में रहते उन्होंने इस विवाद को बातचीत के जरिये सुलझाने का प्रयास किया था लेकिन कुछ लोगों ने इसका विरोध कर प्रयास को विफल कर दिया। उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि अब भी यह मुद्दा समाप्त हो जाए और देश में शांति व सद्भाव बना रहे। भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार को जन विरोधी करार देते हुए आरोप लगाया कि सरकार की गलत नीतियों के कारण जनता महंगाई, बेरोजगारी आदि समस्याओं से जूझ रही है। इसके पूर्व कार्यकर्त्ताओं की बैठक को संबोधित किया। बैठक में पार्टी को एकजूट रखने और संगठन को सशक्त बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ हैं और इन्हीं के बल पर उनका दल भाजपा के मंसूबों को ध्वस्त करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें