बैरिया। विशुनपुरा गांव की प्रधान रूबी देवी के सात माह के पुत्र की मौत हो गई। इसको लेकर प्रधान के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बताया जाता है कि प्रधान रुबी ने अपने सात माह के पुत्र प्रियांशु को बगल के एक युवक को खेलाने के लिए दे दिया और वह खाना बनाने लगी। करीब एक घंटे बाद जब पुत्र को मंगवाया तो उसकी मौत हो चुकी थी। बेटे को मृत देख प्रधान रूबी दहाड़े मारकर रोने लगी। हो-हल्ला सुनकर प्रधानपति राजीव कुमार मौके पर पहुंचे तो बदहवास हो गए। राजीव का कहना है कि उनके बेटे को मारा गया है। इसके बाद गांव के लोगों ने मृत मासूम को लेकर परिजन बैरिया थाने पहुंचे जहां एसएचओ संजय त्रिपाठी ने सुरेमनपुर चौकी पर ले जाने को कहा। चौकी इंचार्ज ने मृत मासूम के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। इस बाबत एसएचओ संजय त्रिपाठी ने कहा कि परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है लिहाजा पोस्टमार्टम को भेजा गया है।