फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंड जाति के प्रमाण पत्र जांच को लेकर गोंड महासभा ने दी मोर्चा खोलने की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। प्रदेश सरकार की बेरूखी से नाराज गोंड महासभा के पदाधिकारियों ने रविवार को बैरिया स्थित सन्त सुरजन बाबा के पोखरे पर बैठक की। वक्ताओं ने संकल्प लिया कि अपनी जाति की प्रतिष्ठा के लिए सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलेंगे।
विज्ञापन

भाजपा अनुसुचित जाति जनजाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष तारकेश्वर गोंड ने कहा कि भाजपा को छोड़ पहले की सरकारों ने गोंड जाति को जाति प्रमाण पत्र निर्गत किया। उन प्रमाण पत्रों पर लोग प्रदेश में नौकरी भी कर रहे हैं। अब सरकार उन्हीं लोगो की जांच कराकर नौकरी छीनने में लगी है जो अनुचित है। कहा कि गोंड जाति को प्रमाण पत्र जारी करने के लिए 356-359 की फसली मांगी जा रही है जो प्रासंगिक नहीं है। क्या अन्य अनुसुचित जाति से जाति प्रमाण पत्र के लिए ऐसे दस्तावेज मांगे जाते हैं। 356-359 की फसली सभी से मांगी जानी चाहिए।
बैरिया नगर पचांयत अध्यक्ष प्रतिनिधि शिवकुमार उर्फ मंटन वर्मा ने भी गोंड महासभा की मांगों का समर्थन किया और घोषणा किया कि शीघ्र ही बैरिया में गोंड महासभा के लिए एक कार्यालय का निर्माण कराया जाएगा। उन्होंने गोंड महासभा को समर्थन का भरोसा दिलाते हुए उनकी लड़ाई में हर सम्भव सहयोग का आश्वासन दिया। बैठक में अरिमर्दन गोंड, विजय गोंड, प्रभुनाथ गोंड, शिवशंकर गोंड, कृष्ण बिहारी गोंड, नन्दजी गोंड, परमहंस, आनन्द शेखर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें