बेल्थरारोड। विद्युत व्यवस्था में सुधार, भार और लाइन लॉस कम करने को लेकर उत्तर प्रदेश पॉवर ट्रांसमिशन कारपोरेशन लिमिटेड की ओर से बेल्थरारोड तहसील में पॉवर ट्रांसमिशन उपकेंद्र के निर्माण कराएगा। इसके लिए बेल्थरारोड में दो हेक्टेयर जमीन की तलाश कर ली गई है। मधुबनी मार्ग पर बाटा गांव में भूमि मिली है। परियोजना करीब 55 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है।
अधिकारियों की मानें तो इस ट्रांसमिशन यूनिट में 40 एमबीए के दो ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे। इसे रसड़ा के ट्रांसमिशन यूनिट से जोड़े जाएंगे। इस परियोजना से तहसील क्षेत्र के गांवों को निर्बाध बिजली आपूर्ति मिलेगी। प्रस्तावित ट्रांसमिशन उपकेंद्र से छह सब स्टेशनों को जोड़ा जाएगा और इन्हें आपूर्ति दी जाएगी। इसमें बेल्थरारोड ग्रामीण व नगरीय, तुर्तीपार, हल्दीरामपुर, मालदा और गौरा मदनपुरा विद्युत होंगे।
ट्रंसमिशन उपकेंद्र के लिए जमीन मिल घई है। उपकेंद्र बनाने को लेकर रुपरेखा तैयार की जा रही है। इसके निर्माण से विद्युत लाइनों का भार व लाइन कम होगा।
- फजल अहमद, अधिशासी अभियंता, ट्रांसमिशन, बलिया।