फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पावरग्रिड सबस्टेशन के रिएक्टर में लगी आग

Wed, 03 Jun 2015 11:48 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
इब्राहिमपट्टी पावरग्रिड में लगाए गए 400 केवीए सब स्टेशन के रिएक्टर में बुधवार की सुबह आग लगने से तीन घंटे तक अफरातफरी मची रही। पूरा इलाका धुएं से भर गया।
विज्ञापन


आग का विकराल रूप देख पावरग्रिड में बने फायर फाइटर खोल दिए गए। बलिया और रसड़ा से अग्निशमन दल को भी बुलाया गया, मगर आग पर काबू न पाया जा सका। रिएक्टर में डाला गया 40 हजार लीटर तेल जल जाने के बाद आग स्वत: बुझ गई।

पावरग्रिड के प्रोजेक्ट मैनेजर के मुताबिक आग से करीब 10 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। इससे स्थानीय स्तर पर तो आपूर्ति पर कोई असर नहीं पड़ा, लेकिन मध्य प्रदेश, राजस्थान और दिल्ली की सप्लाई जरूरत बाधित हो गई।
विज्ञापन


इब्राहिमपट्टी के पावरग्रिड में लगाए गए 400 केवीए के सब स्टेशन के रिएक्टर में सुबह करीब सात बजे अचानक आग की लपटें उठती देख अधिकारियों और कर्मचारियों के होश उड़ गए। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया।

आग कितनी भयावह थी, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि सौ मीटर दूर तक लोगों को तपिश महसूस हो रही थी। इसके चलते पास के गांव भिंड में अफरातफरी मची रही। आग बुझाने के लिए फायर फाइटर खोल दिए गए। इसके बाद भी कोई फर्क नहीं पड़ा।

बलिया और रसड़ा से अग्निशमन दल की बुलाया गया, मगर उनकी कड़ी मशक्कत के बाद भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका। रिएक्टर में डाला गया 40 हजार लीटर तेल जब जल गया तब आग स्वत: बुझ गई।

पावर ग्रिड के प्रोजेक्ट मैनेजर दीपक सिंह के मुताबिक आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। मामले की पड़ताल की जा रही है। दिल्ली से जांच टीम के आने के बाद ही कुछ स्पष्ट हो सकेगा। आग से करीब 10 करोड़ का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें