फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: जिला अस्पताल में बिजली हुई गुल, ओवरलोड से जला केबल, दो घंटे छाया अंधेरा, मरीज हुए बेहाल

Wed, 18 Jun 2025 07:59 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, बलिया

सार

ओवरलोड की वजह से केबल जला और जिला अस्पताल में अंधेरा कायम हो गया। दो घंटे तक मरीज बेहाल होते रहे और व्यवस्था के दावेदार एसी में सोते रहे। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और सवाल खड़े हो रहे हैं कि जिम्मेदार कौन?
विज्ञापन
अस्पताल में छाया अंधेरा - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलिया जिला अस्पताल में ओवर लोड के कारण केबल जलने से दो घंटे बिजली सप्लाई बाधित रही। इस बीच जनरेट से इमरजेंसी सेवा की सप्लाई चालू रही। गर्मी व उमस में मरीज व तीमारदार बेहाल रहे। इस दौरान ट्रामा सेंटर में भर्ती मरीज के एक तीमारदार ने इस परेशानी का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पोस्ट पर तमाम लोगों ने खराब स्वास्थ्य व्यवस्था की बात कही।
विज्ञापन


जिला अस्पताल परिसर के चिकित्सकों व कर्मचारी के आवासों पर एक से अधिक एसी का प्रयोग हो रहा है। जिसके कारण अस्पताल की बिजली ओवर लोड चल रही है। मंगलवार की रात ओवर लोड के कारण 440 केवी का केबल जल गया। जिससे इमरजेंसी, मेडिकल वार्ड, आक्सीजन प्लांट, ट्रामा सेंटर, हड्डी वार्ड, सर्जिकल वार्ड सहित आवासों की बिजली गुल हो गई।

कुछ देर बाद गर्मी से बेहाल मरीजों व तीमारदारों के हंगामा करने पर अस्पताल कर्मचारियों ने लाइनमैन को फोन किया। मौके पर पहुंचे लाइनमैन में जांच की तो ट्रांसफार्मर से अस्पताल को जाने वाला केबल ओवर लोड के कारण जल गया था। किसी तरह उसे जोड़ा गया। इसी बीच कर्मचारियों ने जनरेटर चालू कर इमरजेंसी व्यवस्था को चालू रखा।
विज्ञापन


करीब दो घंटे बाद अस्पताल की बिजली सप्लाई चालू होने के बाद मरीजों, तीमारदारों व चिकित्साकर्मियों ने राहत की सांस ली। इस बाबत सीएमएस डॉक्टर सुजीत कुमार यादव ने कहा कि रात में केबल जलने से लाइन बाधित हुई थी। लेकिन जनरेट से सप्लाई चालू कर दी गई। ओवरलोड खत्म करने के लिए बिजली निगम को पत्र दिया गया है, उसके बावजूद उनके द्वारा लापरवाही बरती जा रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें