फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाबों के उद्धार की जगी उम्मीद

Fri, 12 Jun 2015 11:44 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी मुरली मनोहर लाल ने मनियर ब्लाक अन्तर्गत स्थित झील, तालाब की मरम्मत के लिए प्रोजेक्ट बनाने का निर्देश सिंचाई विभाग को दिया है।
विज्ञापन


इसके अंतर्गत रपटा, बंधा, सफाई, सुंदरीकरण आदि कार्यों को प्रोजेक्ट में शामिल करने को भी कहा। डीएम ने सिंचाई विभाग से नहरों की सफाई के लिए कार्ययोजना बनाकर प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। अब तक कार्ययोजना न बनाये जाने पर नाराजगी जतायी।

शुक्रवार को विकास भवन सभाकक्ष में जलाशयों, झीलों के सुदृढ़ीकरण और पुनरोद्धार के संबंध में अयोजित बैठक में जिलाधिकारी ने भूमि संरक्षण अधिकारी संजेश श्रीवास्तव को निर्देश दिया कि पचास हजार पौधों के पौधरोपण का प्रोजेक्ट बनाकर हरहाल में 13 जून को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन


भूमि संरक्षण अधिकारी कृषि ने बताया कि चिलकहर, रसड़ा, नगरा, गड़वार और सीयर में 20 हजार 430 पौधों का रोपण कराने की परियोजना बना ली गयी है। इस दौरान डीएम ने सिंचाई विभाग के अभियंता को बंधे की मरम्मत आदि कार्यों का मनरेगा कार्यों से 20 जून तक प्रोजेेक्ट बनाने के भी निर्देश दिया।

नलकूपों की नालियों की भी सफाई और मरम्मत आदि कराने का निर्देश दिया। भूमि संरक्षण अधिकारी ने बताया कि जनपद के जलाशयों, झीलों के सुंदरीकरण और पुनरोद्धार के लिए ब्लाकों में 567 तालाबों का चयन किया गया है। इसके सापेक्ष 253 तालाबों में काम चल रहा है।
विज्ञापन


डीएम ने चयनित सभी तालाबों पर मनरेगा के तहत तेजी से काम कराने का निर्देश दिया। बैठक में सीडीओ के बालाजी, डीसी मनरेगा उपेंद्र पाठक, सिटी मजिस्ट्रेट, जिला सोशल कोआर्डिनेटर अवधेश चौरसिया, मनरेगा एपीओ मुख्यालय  कामेश्वर सिंह सहित सभी बीडीओ और एपीओ तथा मनरेगा के अधिकारी भी मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें