फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विचारधारा पर आधारित संगठन है भाजपा : बंसल

Thu, 11 Jun 2015 11:05 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा गोरखपुर क्षेत्र के सभी प्रकोष्ठों और मोर्चे के पदाधिकारियों की एक दिवसीय कार्यशाला गुरुवार को डीएवी कालेज में आयोजित की गई। कार्यशाला में सदस्यता महा संपर्क अभियान को सफल बनाने की रणनीति बनाई गई। साथ ही संगठनात्मक ढांचा मजबूत बनाने पर मंत्रणा की गई। मुख्य अतिथि प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील कुमार बंसल ने कहा कि भाजपा एक विचार धारा पर आधारित कार्यकर्ताओं का संगठन है।
विज्ञापन


कहा कि उत्साह से लबरेज कार्यकर्ताओं ने सदस्यता अभियान के तहत प्रदेश में दो करोड़ नये सदस्य बनाए हैं। कार्यकर्ताओं को महा जनसंपर्क अभियान की सफलता के गुर सीखाए। साथ ही 16 जून से शुरू हो रहे पांच दिवसीय जनसंपर्क अभियान की रूपरेखा के बारे में विस्तार से समझाया।

कार्यकर्ताओं से केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में आम जन को अवगत कराते हुए उन्हें सक्रिय रूप से पार्टी से जोड़कर संगठन मजबूत बनाने की अपील की।  विधान मंडल दल के उपनेता और प्रदेश महासचिव धर्मपाल सिंह ने कार्यकर्ताओं को कांग्रेस की दुर्गति से सीख लेकर अखिलेश सरकार के कुशासन से जनता को मुक्ति दिलाने के लिए जुट जाने का आह्वान किया।
विज्ञापन


इस दौरान पूर्व एमएलसी स्व. सुदामा सिंह के निधन पर गहरा शोक प्रकट करते हुए दो मिनट मौन रखकर गतात्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। इस मौके पर सांसद रवींद्र कुशवाहा, हरिनारायण राजभर, भरत सिंह, विधायक उपेंद्र तिवारी, जिलाध्यक्ष देवेेंद्र यादव, रामइकबाल सिंह, केतकी सिंह, दयाशंकर सिंह, डा. अंजू चौधरी, उपेंद्र शुक्ल, चिरंजीवी चौरसिया, अक्षयलाल यादव, सकलदीप राजभर, देवेंद्र गुप्ता आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें