फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विभिन्न ब्लॉकों से उपचुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के विभिन्न गांवों में ग्राम पंचायत सदस्यों के चुनाव के लिए संबंधित ब्लॉकों से पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया। शनिवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के मतदान कराए जाएंगे।
विज्ञापन

नरहीं। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में शेष बचे ग्राम पंचायत सदस्य पद के उपचुनाव हेतु विकास खण्ड सोहांव कार्यालय से पोलिंग पार्टियां शुक्रवार को रवाना हुई। एसडीएम सदर राजेश यादव ने पोलिंग पार्टियों को रवाना किया। सेक्टर मजिस्ट्रेट गुलाब चन्द्रा व मुख्य विकास अधिकारी सोहांव अतुल द्विवेदी ने मतदान अधिकारियों को निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण मतदान कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पोलिंग पार्टियां को मतदान सामग्री के अतिरिक्त कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु मॉस्क, सैनिटाइजर आदि भी उपलब्ध कराया गया।
बता दें शनिवार को विकासखंड सोहांव में नरहीं, टुटुवारी एवं फिरोजपुर में ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए उपचुनाव होना है।
चौकियामोड़। सीयर ब्लॉक के सात गांवों में ग्राम पंचायत के सदस्य के लिये 29 सीटों के लिए होने वाले चुनाव के लिए आरओ चंद्र प्रकाश वर्मा व एडीओ पंचायत आनंद कुमार राव के निर्देशन में 16 पोलिंग पार्टियों को मतदान के लिए शुक्रवार को रवाना किया गया।
विज्ञापन

पूर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में खाली पड़े ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए शनिवार को वोट डाले जाएंगे। शुक्रवार को पंदह ब्लॉक के तीन ग्राम पंचायतों किकोढा, सहुलाई और गढ़मलपुर में रिक्त कुल 18 पदों के लिए सुबह सात बजे से मतदान होगा। इन गांवों में अन्य कारणों से नामांकन प्रक्रिया पूरा होने से ग्राम पंचायत का गठन नहीं हो पाया था। बीडीओ विनय वर्मा ने बताया कि शुक्रवार को पोलिंग पार्टियां रवाना कर दी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें