बहादुरपुर में कंबल वितरण समारोह में उपस्थित स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी,युवा चेतना के राष्ट्रीय स?
- फोटो : BALLIA
बलिया। युवा चेतना का हाथ समाज के अंतिम व्यक्ति के साथ है। वर्तमान परिवेश में राजनीतिक पार्टियां और नेटा भटक गए हैं और जनता की सेवा की जगह परिवार की सेवा में व्यस्त हैं। ये बातें स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने रविवार को शिवपुर दीयर नई बस्ती और बहादुरपुर में युवा चेतना की ओर से कंबल वितरण समारोह में कहीं। इस दौरान गरीबों में कंबल बांटे गए।
युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कहा कि हम गांव, गरीब, किसान और नौजवान के प्रति जवाबदेह हैं। देश की स्वतंत्रता के 73 सालों के बाद भी जनता को कुछ नहीं मिला परंतु युवा चेतना जनता के अधिकारों की लड़ाई हेतु सड़क पर संघर्ष करती रहेगी। कहा कि भाजपा सरकार ने दो जनता को सपने दिखाए हैं उसे हम पूरा करेंगे। युवा चेतना का संकल्प है गांव-गांव बेहतर शिक्षा और स्वास्थ्य की सुविधा पहुंचाना। कंबल वंचितों तक पहुंचाकर हमलोग सेवा का प्रयास कर रहे हैं। इस अवसर पर मुन्ना पांडेय, चिराग़ उपाध्याय, महेशिया देवी, युवा चेतना के राष्ट्रीय महासचिव अजय राय मुन्ना, शिवमुनी पांडेय, मोहन सिंह, गुड्डु सिंह, अजय ओझा, नरोत्तम बागी, बैजू राय, आलोक राय, प्रियांशु राय निरहुआ, ओमप्रकाश पटेल उपस्थित रहे।