सड़क पर उतरे हजारों भक्त।
- फोटो : अमर उजाला
जुलूस के दौरान हर गतिविधि पर तीसरी आंख की नजर होगी और कोई भी हरकत कैमरे की पकड़ से बाहर नहीं रहेगी। नगर के सभी अखाड़ों में तैयारियां जोरों पर हैं, लेकिन इस बार प्रशासन की सख्ती को देखते हुए अखाड़ों के संचालक भी संयम और अनुशासन की बात कर रहे हैं।
अर्लट मोड में रहेंगे बिजली व स्वास्थ्य कर्मी
सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ प्रशासन ने जुलूस के दौरान विद्युत निगम और स्वास्थ्य विभाग को भी हाई अलर्ट पर रहने का निर्देश दिया गया है। बिजली निगम की टीम को फील्ड पर रहने के आदेश हैं, वहीं कई एम्बुलेंस और चिकित्सा टीमों को मौके पर तैनात किया गया है।
अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई: प्रशासन ने चेतावनी दी है कि शांति व्यवस्था भंग करने, अफवाह फैलाने या सोशल मीडिया पर भड़काऊ सामग्री डालने वालों पर तत्काल कठोर कार्रवाई की जाएगी।