फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिसकर्मियों को कराया नाश्ता, पहनाया मास्क

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। मालदेपुर मोड़ पर तैनात पुलिसकर्मीयों को अल्पाहार और मास्क युवा चेतना के तत्वावधान में दिया गया। स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी और युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने पुलिसकर्मीयों को मास्क पहनाकर कोरोना से लड़ने का आग्रह किया। युवा चेतना की ओर से पुलिसकर्मीयों को नाश्ता भी कराया गया।
विज्ञापन

अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की भारत सहित पूरा विश्व महामारी कोरोना के चपेट में है। चारों ओर भय और आतंक का माहौल है। एसी स्थिति में हम सभी को सतर्क रहते हुए दूसरों की मदद जारी रखनी है। इस विपदा में युवा चेतना ही एकमात्र राजनीतिक संगठन है, जिसने समाज में जनता की सेवा की है।
युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कहा की देश में संशय का माहौल है। इस समय पुलिसकर्मी, स्वास्थकर्मी, प्रेस प्रतिनिधि या कोरोना से लड़ रहा कोई भी साथी हो तो उसके भोजन की व्यवस्था सभी को करनी चाहिए। सरकार ने जिस पैकेज की घोषणा की है उसे गांव-गांव तक पहुंचाना होगा। युवा चेतना कोरोना के खिलाफ लड़ाई में जनता के साथ है। जिस किसी भी व्यक्ति को खाद्य सामग्री की आवश्यकता हो तो वह युवा चेतना से सम्पर्क कर सकता है। जान की बिना परवाह किए कोरोना के ख़ात्मे हेतु सेवा दे रहे कर्मचारियों के प्रति हमें संवेदनशील रहना होगा। इस अवसर पर अजय ओझा, पीयूष सिंह और नीलकांत वर्मा आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें