फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या का सनसनीखेज खुलासा: धोखे से हत्या कर कुएं में फेंका था राहुल का शव, हत्यारों ने बताई पूरी कहानी

Fri, 26 Jul 2024 05:34 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।

सार

Rahul Murder Case: बलिया जिले में राहुल हत्याकांड का खुलासा चार महीने बाद हो गया। पुलिस ने हत्या का खुलासा करते हुए दो अपराधियों को अरेस्ट किया। पूछताछ में बदमाशों ने अपना गुनाह कबूल किया। 
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में दोनों आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भदोही जिले की कोतवाली क्षेत्र के लालापुर जखांव निवासी राहुल हत्याकांड में आखिरकार चार महीने बाद पुलिस के हाथ सफलता लगी। राहुल का गला दबाकर हत्या करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने बताया कि अंधेरे में धोखे के कारण राहुल की गलती से गला दबाकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया।

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
लालापुर जखांव निवासी कमलाशंकर बिंद ने 12 मार्च को तहरीर दिया कि उसका भतीजा राहुल पुत्र रमाशंकर आठ मार्च को शिव बारात देखने के लिए गया था, लेकिन घर नहीं लौटा। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू किया। 12 मार्च को कबूतरनाथ मंदिर के समीप स्थित कुएं में राहुल का शव बरामद हआ। 

विज्ञापन


परिवार वालों ने पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाकर हंगामा किया। जिसके बाद एसपी डॉ. मीनाक्षी कात्यायन ने तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक को निलंबित कर दिया। घटना के अनावरण के लिए गठित पुलिस टीमों ने साक्ष्य संकलन में पाया गया कि युवक की हत्या कर शव कुएं में फेंका गया है। जिसके बाद पुलिस ने हत्या की धारा बढ़ाकर घटना में शामिल आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। 

विज्ञापन

हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार

शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी करन वनवासी निवासी गोपपुर, किशन बिंद निवासी गोपपुर को ककराही रेलवे फाटक से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि आठ मार्च की रात में जुलूस निकालते समय बाबू बिंद एवं अन्य व्यक्तियों से उनका विवाद हो गया। जिसका बदला लेने के लिए वह बाबू बिंद एवं उसके लड़के की तलाश कर रहे थे। 

घटना के दिन बाबू बिंद के लड़के ने काला कपड़ा पहना हुआ था। जुलूस में भीड़ और अंधेरा होने के कारण काला कपड़ा पहने एक युवक आता दिखाई दिया। जिसे वे बाबू बिंद का लड़का समझकर गला दबाकर हत्या कर दिए और शव को कुएं में फेंक दिए। बाद में पता चला कि जिसकी उन लोगों ने हत्या की है, वह राहुल बिंद है। गिरफ्तारी टीम में प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह, चंद्रदेव राम, मनोज यादव, योगेश कुमार, सुनील अहिरवार आदि रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें