फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: लापता हुईं चार किशोरियाें को पुलिस ने एक सप्ताह में खोजा

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। थाना क्षेत्र के चार गांवों से लापता हुईं चार किशोरियों को अलग-अलग स्थानों से एक सप्ताह में खोज लिया। सभी आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं। किशोरियों को उनके परिजनों व महिला पुलिस की अभिरक्षा में चिकित्सीय परीक्षण कराया गया। बयान के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक बैरिया विपिन सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव की वादनी ने 13 अक्तूबर को शिकायत दी कि आरोपी मेरी नाबालिग बेटी का अपहरण कर ले गया है। मुकदमा दर्ज करने के बाद सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन से शुक्रवार को पुलिस ने किशोरी को खोज लिया। आरोपी पुलिस को देख भीड़ का फायदा उठाते हुए भाग गया।
इसी तरह से पुलिस ने छह नवंबर को एक महिला की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया। पीड़ित ने बताया कि मेरी नाबालिग बेटी लापता हो गई है। पुलिस ने मांझी बस स्टैंड से किशोरी को खोज लिया। आठ 8 नवंबर को भी एक गांव की निवासी पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया। बृहस्पतिवार की रात बैरिया टैक्सी स्टैंड से किशोरी मिली। आरोपी सूरज साहु निवासी बेलहरी थाना हल्दी फरार हो गया। एक अन्य मामले में बृहस्पतिवार को देवराज ब्रह्म मोड़ से लापता लड़की को पुलिस ने खोज लिया। आरोपी श्रीपालपुर निवासी सूरज पासवान सहित तीन आरोपी पुलिस पकड़ से बाहर हैं।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक बैरिया विपिन सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयासरत है। सभी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बरामद किशोरियों का चिकित्सीय परीक्षण व बयान के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया है। उसके बाद आगे की कार्रवाई होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें