फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस भर्ती में धांधली का लगाया आरोप

Sun, 22 Mar 2015 10:52 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सतीश चंद्र कालेज के छात्रसंघ के अध्यक्ष रोहित चौबे के नेतृत्व में दर्जनों छात्रों ने सीएम अखिलेश यादव का रविवार को सतीश चंद्र चौराहे पर पुतला दहन किया। इस दौरान छात्रों ने पुलिस भर्ती के लिए बने नियमों का उल्लंघन करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


छात्रसंघ अध्यक्ष रोहित कुमार चौबे ने कहा कि पुलिस भर्ती में बिना मेडिकल एवं शरीरिक माप तौल के ही फाइनल कट आफ  मेरिट निकाला गया। आरोप लगाया कि पुलिस भर्ती में इटावा एवं मैनपुरी के 34000 लोगों की भर्ती की गई। कालेज के महामंत्री छोटू यादव ने कहा कि अभ्यर्थियों के साथ अन्याय कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

मेडिकल परीक्षा को रोक कर पुरी भर्ती प्रक्रिया की जांच सीबीआई से कराने की मांग की गई। इस मौके पर टीडी कालेज, एससी कालेज, कुंवर सिंह कालेज, दुबहर डिग्री कालेज के साथ ही अन्य कालेजों के छात्रनेता मौजूद रहे। पुतला दहन करने वालों में मुख्य रूप से मुकेश यादव, अर्जुन यादव, जितेंद्र कुमार, संजीत ओझा, सुनील , सुजीत तिवारी मानवेंद्र सिंह सहित दर्जनों छात्र मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें