फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवी के जयकारे से गूंजे मंदिर, की मंगलकामना

Sat, 21 Mar 2015 10:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
वासंतिक नवरात्र के पहले दिन शनिवार को देवी मंदिरों में मां के दर्शन-पूजन के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। भक्तों ने मां की आराधना करते हु मंगल कामना की। जिले के कोरंटाडीह स्थित मां मंगला भवानी, ब्रह्मइन स्थित मां ब्रह्माणी देवी सहित विभिन्न देवी मंदिरों पर मां के भक्तों ने पूजन-अर्चन कर परिवार के सुख समृद्धि की कामना की। भक्ताें के जयकारे से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन ने आवश्यकतानुसार पुलिस बल तैनात किया था। ताकि भक्तों को किसी प्रकार की असुविधा न हा सके।
विज्ञापन


नगर के जापलिनगंज, गुदरी बाजार, जगदीशपुर, कचहरी स्थित देवी मंदिर में भक्तों ने भोर से ही मां का दर्शन-पूजन किया और नारियल, चुनरी, फूल, सिंदूर चढ़ाकर तथा घंट-घड़ियाल बजाकर परिवार के लिए मंगल की कामना की। उधर, नगर से सटे ब्रह्मइन स्थित ब्राह्मणी देवी, शंकरपुर स्थित शांकरी देवी, कपूरी स्थित कपिलेश्वरी भवानी, कोरंटाडीह स्थित मंगला भवानी, सुरही स्थित नवदुर्गा, उचेड़ा स्थित मां उचेड़ा देवी आदि मंदिरों में मां के भक्तों का रेला भोर से ही लग गया।

इस दौरान भक्तों ने नारियल, चुनरी और फल-फूल चढ़ाकर परिवार के सुख-समृद्धि की कामना की। जय माता दी, पहाड़ा वाली मईया की जय, शेरावाली मईया की जय आदि जयकारे से पूरा वातावरण देवी मय हो गया। साथ ही घंट-घड़ियाल से मंदिर परिसर गुंजायमान हो उठा। मां के भक्त कतारबद्ध होकर मां का दर्शन-पूजन किए। नगर से लेकर ग्रामीणांचलों में व्रती महिलाओं व पुरुषों ने घरों में कलश स्थापना कर मां की पूजा अर्चना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें