फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार मवेशियों को पुलिस ने किया बरामद, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्दी। थाना क्षेत्र के पोखरा गांव के दक्षिण दियारा से वध के लिए ले जा रहे एक पिकअप में चार मवेशी व दो तस्करों को पुलिस ने पकड़ लिया। दोनों तस्करों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया।
विज्ञापन

उपनिरीक्षक सूर्यनाथ यादव को मुखबिर से सूचना मिली कि एक पिकअप पर मवेशियों को लादकर बिहार ले जाया जा रहा है। उन्होंने पुलिस बल के साथ घेराबंदी कर दियारा क्षेत्र में पिकअप को पकड़ लिया। गाड़ी से तिरपाल हटाकर देखा तो अंदर चार मवेशी मौजूद थे। पिकअल पर बैठे हल्दी गांव के मालदह टोला निवासी सत्येन्द्र तुरहा व भदवरिया टोला निवासी वीरु यादव को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पुलिस ने पकड़े लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया। पुलिस ने पिकअप के मालिक हांसनगर निवासी राजदेव राय के विरुद्ध भी मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें