फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: आईजीआरएस निस्तारण में चौथी बार पुलिस को प्रदेश में प्रथम स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) से प्राप्त शिकायतों के त्वरित निस्तारण में प्रदेश में बलिया पुलिस को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। बलिया पुलिस ने लगातार चौथी बार प्रथम स्थान प्राप्त किया है। पुलिस अधीक्षक विक्रांतवीर ने आईजीआरएस शाखा को बधाई दी। टीम को नकद पुरस्कार, प्रशस्ति पत्र और गुड इंट्री से पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

एसपी विक्रांत वीर के निर्देशन व एएसपी अनिल कुमार झा की देखरेख में आईजीआरएस सेल ने समस्त थाना प्रभारी से समन्वय स्थापित कर शिकायतों का निर्धारित समयावधि में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराया। इसकी रिपोर्ट अपलोड की। इससे नवंबर माह में पूरे प्रदेश में बलिया पुलिस को प्रथम स्थान मिला है। नवंबर में आईजीआरएस के माध्यम से आमजन के माध्यम से 1854 शिकायतों का टीम ने निस्तारण कराया। इस प्रदर्शन के आधार पर प्रदेश सरकार ने जिले को 115 अंकों में से 115 अंक देकर प्रथम रैंक प्रदान की। टीम में प्रभारी निरीक्षक संजय शुक्ल, उपनिरीक्षक शिव चंद्र यादव, कांस्टेबल रोहित कुमार, शोविंद मौर्य, सतीश यादव, सीमा यादव, गरिमा सिंह, गीतिका मौर्या, महिला कांस्टेबल वंदना शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें