फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेयरमैन समेत अन्य आरोपियों के घर पुलिस ने दी दबिश

विज्ञापन
मनियर नगर पंचायत अध्यक्ष के घर दबिश देने पहुंची पुलिस। - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
मनियर। नगर पंचायत मनियर की अधिशासी अधिकारी मणि मंजरी राय की मौत के मामले में मृतका के भाई की तहरीर पर कोतवाली पुलिस मनियर चेयरमैन सहित छह लोगों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर छानबीन में जुटी है। शहर कोतवाली पुलिस समेत तीन थानों की पुलिस ने बृहस्पतिवार को आरोपियों के आवास पर दबिश दी लेकिन कोई आरोपी नहीं मिला। चेयरमैन दबिश से एक घंटे पहले घर छोड़कर जा चुके थे। इसके बाद पुलिस ने एक आरोपी के परिजन को थाने लाकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

नगर पंचायत मनियर की ईओ मणि मंजरी राय ने छह जून की रात आवास विकास कॉलोनी में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में बुधवार को मृतका के भाई विजयानंद राय की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने नगर पंचायत अध्यक्ष मनियर भीम गुप्ता, टैक्स लिपिक विनोद सिंह, सिकंदरपुर ईओ संजय राव, कंप्यूटर आपरेटर अखिलेश के अलावा दो अन्य के विरुद्घ धारा 306 के तहत मुकदमा दर्ज किया था। इसीक्रम में बृहस्पतिवार को शहर कोतवाली, बांसडीह कोतवाली तथा मनियर थाने की पुलिस ने चेयरमैन के घर पर दबिश दी लेकिन चेयरमैन नहीं मिले। चेयरमैन के परिजनों से लौटने पर चेयरमैन से थाने पर बात करने की बात कहकर लौट गई। इसके बाद नगर पंचायत के कंप्यूटर ऑपरेटर के घर पर भी दबिश दी, लेकिन वह भी फरार मिला। इसके बाद उसके भाई को पुलिस लेकर थाने लाई और पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने नगर पंचायत कार्यालय पर भी आरोपियों की तलाश की, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। इसके बाद पुलिस ने नगर पंचायत में स्थित ईओ कार्यालय को सील कर दिया। सीओ दीपचंद ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
-
मणि मंजरी को दिलाएंगे न्याय: राजीव
बलिया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं प्रवक्ता राजीव राय ने मनियर की इओ मणि मंजरी राय की मृत्यु पर दु:ख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि मंजरी की मृत्यु की परिस्थितियां किसी साजिश के तहत हत्या की तरफ इशारा कर रही हैं। बलिया प्रशासन को उच्चाधिकारियों के देखरेख में निष्पक्ष एवं समयबद्ध जांच करके दोषियों को सजा दिलानी चाहिए। उन्होंने पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने में देरी व मुकदमा दर्ज करने में हीलाहवाली की निंदा की। इस मामले में मनियर नगर पंचायत कार्यालय की गतिविधियों की जांच होनी चाहिए। कहा कि मैंने इस मुद्दे को बुधवार को एक चैनल पर उठाया था और अगर ईओ हत्याकांड की जांच में किसी प्रकार से प्रभाव डाला गया तो वह बलिया के सड़कों पर उतरकर मणि मंजरी के न्याय के लिए संघर्ष करेंगे।
विज्ञापन

-
ईओ की मौत की हो सीबीआई जांच
दुबहर। नगर पंचायत मनियर की अधिशासी अधिकारी मणि मंजरी राय की मौत की घटना पर क्षेत्र के भूमिहार समाज के लोगों में काफी रोष है। समाज के प्रमुख नेता संजय पांडेय बबलू ने इस घटना पर साजिश का आरोप लगाया है। उन्होंने पूरे प्रकरण की सीबीआई जांच कराने की मांग की ताकि मणि मंजरी राय की मौत से साजिश का पर्दाफाश हो सके। समाज के लोगों ने बबलू पांडेय के नेतृत्व में कैंडिल जलाकर मृत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की । इस मौके पर सुशील पांडेय, अशोक पांडेय, चंदन पांडेय, पिंटू राय,विवेक राय, नीरज राय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें