बलिया पुलिस गोतस्करी को लेकर आपरेशन चला रही है। मुखबीर से सूचना मिली कि कटियारी के समीप तस्करी के लिए पशु लाए जा रहे हैं। पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया और इसी दौरान दो ट्रक आते दिखे। जैसे ही पुलिस ने हाथ दिया ट्रक छोड़कर चालक फरार हो गए और चेकिंग की गई तो अंदर गोवंश दिखे। ट्रक चालकों की तलाश की जा रही है।
बलिया पुलिस का आपरेशन गोतस्कर जारी है रसड़ा क्षेत्र के पकवाइनार के समीप कटियारी के समीप शुक्रवार की सुबह पुलिस ने घेराबंदी कर बिहार ले जा रहे गोवंश लदे कंटेनर और ट्रक को पकड़ा। वहीं, चकमा देकर ड्राइवर भागने में सफल रहे। पुलिस ने गोवंश का चिकित्सकिय जांच कर गोशाला भेज दिया।
विज्ञापन
सीओ रसड़ा फहीम कुरैशी ने बताया कि कोतवाली और चौकी की पुलिस कटियारी रोड पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। उसी समय दोनों ट्रकों को घेर लिया गया। पुलिस को देखते ही ट्रकों के दोनों चालक कूद कर भाग निकले। ट्रकों की तलाशी में 48 गोवंश सभी को गोवंशों का मेडिकल कराकर उन्हें गोशाला भेज दिया गया।
दोनों ट्रकों को कब्जे में लेकर अज्ञात ट्रक स्वामियों तथा चालकों के विरुद्ध पशु क्रूरता अधिनियम तथा गोवध निवारण अधिनियम के अंतर्गत मुक़दमा पंजीकृत कर लिया गया है।